मार्मिक क्षणों का भी गवाह बना प्रतिभा सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन

छपरा : प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में कई क्षण अति उत्साहित करने और मार्मिक करने वाले भी आये. जैसे ही इंटरमीडिएट में जिले की टॉपर प्रतिमा कुमारी को सम्मानित करने की बारी आयी मंच मार्मिक हो उठा. प्रतिमा के परिचय में उसके विद्यालय उत्क्रमित हाइस्कूल गंडामन, मशरक का जिक्र आते ही गंडामन हादसे […]

विज्ञापन

छपरा : प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह में कई क्षण अति उत्साहित करने और मार्मिक करने वाले भी आये. जैसे ही इंटरमीडिएट में जिले की टॉपर प्रतिमा कुमारी को सम्मानित करने की बारी आयी मंच मार्मिक हो उठा. प्रतिमा के परिचय में उसके विद्यालय उत्क्रमित हाइस्कूल गंडामन, मशरक का जिक्र आते ही गंडामन हादसे की याद ताजा हो उठी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं गंडामन के कुनाम को सुनाम में बदलने का श्रेय प्रतिमा को दिये जाते ही उसकी आंखें छलछला उठीं. मंचासीन अतिथि समेत हाल में मौजूद दर्शक मार्मिक हो उठे. प्रतिमा ने कहा कि उसे आज तक किसी ने बुला कर सम्मानित नहीं किया. प्रभात खबर ने यह सम्मान प्रदान कर मुझे और मेरे गंडामन को प्राथमिकता दी है. मैं इसके लिए हृदय से आभारी हूं.

वहीं कार्यक्रम के सह संयोजक गाइडलाइन मैथमेटिक्स क्लासेज के गुड्डू सिंह को जब सम्मानित करने के लिए मंच पर पुकारा गया और वे अपनी बैसाखियों के सहारे जब मंच पर आये तो अतिथियों समेत पूरा हाल उनके सम्मान में खड़ा हो गया और सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
उद्घाटनकर्ता कुलपति प्रो हरिकेश सिंह ने अपने स्थान से आगे आ कर जहां गुड्डू सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया, वहीं स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन