50 बंदी वाले महिला कक्ष का उद्घाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा (सदर) : मंडल कारा छपरा परिसर में 50 बंदियों की क्षमता वाले नवनिर्मित महिला कक्ष का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने बुधवार को किया. इस दौरान जिला जज ने नये महिला बंदी कक्ष के शुभारंभ से महिला बंदियों को होने वाली सुविधा की चर्चा की. इस अवसर पर छपरा व्यवहार न्यायालय […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : मंडल कारा छपरा परिसर में 50 बंदियों की क्षमता वाले नवनिर्मित महिला कक्ष का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने बुधवार को किया. इस दौरान जिला जज ने नये महिला बंदी कक्ष के शुभारंभ से महिला बंदियों को होने वाली सुविधा की चर्चा की.
इस अवसर पर छपरा व्यवहार न्यायालय की सीजेएम नूर सुलताना, एसडीजेएम इनाम खान, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता उपेंद्र कुमार, कारा चिकित्सा डॉ पिंटू कुमार, डॉ सुनील शंकर, काराधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा के अलावा कारापाल भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जेइ आदि उपस्थित थे. मालूम हो कि पूर्व में महज 12 महिला बंदियों के रहने की व्य���स्था थी.
वहीं छपरा कारा में 40 महिला बंदी होने की वजह से महिला बंदियों एवं उनके अबोध बच्चों को भारी परेशानी होती थी. अब 50 बेडों वालों महिला बंदी कक्ष बनने से महिला बंदियों को सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










