दारोगा हत्या मामले में अब तक पांच की ही हो पायी है गवाही
Updated at : 11 Jun 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : चार वर्ष पूर्व इसुआपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में अब तक मात्र पांच गवाहों की ही गवाही करायी गयी है. वहीं मामले में पुलिस ने 13 गवाह बनाये हैं. इसमें पांच पुलिस अधिकारी शामिल हैं. उनमें एक भी पुलिस अधिकारी अपनी […]
विज्ञापन
छपरा : चार वर्ष पूर्व इसुआपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में अब तक मात्र पांच गवाहों की ही गवाही करायी गयी है. वहीं मामले में पुलिस ने 13 गवाह बनाये हैं. इसमें पांच पुलिस अधिकारी शामिल हैं. उनमें एक भी पुलिस अधिकारी अपनी गवाही दर्ज नहीं करा पाएं हैं.
मामले में 31 जुलाई 2015 को आरोप का गठन किये जाने के बाद शुरू हुई गवाही की प्रक्रिया में अभियोजन ने अब तक जिनकी गवाही करायी है, उनमें कांड के सूचक व चौकीदार के पुत्र उपेंद्र मांझी, पेट्रोल पंप के मालिक डाॅ प्रतीक, जो दोनों घटनाओं के वक्त दारोगा के साथ थे, के अलावा पंप के मैनेजर विनोद कुमार चौबे तथा दफादार कृष्ण कुमार सिंह और सदर अस्पताल के डॉक्टर दीपक कुमार शामिल हैं.
22 दिसंबर, 2014 को हुए दारोगा हत्याकांड में निचली अदालत ने 10 अप्रैल, 2015 को नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध संज्ञान लिया और 18 अप्रैल को उसे सत्र न्यायालय में दौरा सुपुर्द कर दिया था. सत्र न्यायालय ने मामले में पहली सुनवाई 1 मई, 2015 को प्रारंभ किया और अभियुक्तों के विरुद्ध 31 जुलाई को आरोप का गठन करने के उपरांत अभियोजन को वाद में गवाही कराने का आदेश दिया था.
मामले में होनी है इनकी गवाही : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ब्रजेश कुमार के न्यायालय में चल रहे इस मामले के दो सत्रवाद 180/15 और 501/15 में अभी आठ गवाहों की गवाही होनी है. गवाहों में मशरक अंचल के तत्कालीन इंस्पेक्टर सह आइओ राम सिद्धेश्वर आजाद, एसआइ राजेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, ददन राम और एसआइ प्रशांत कुमार के अलावा गैरसरकारी गवाह इसुआपुर थाना क्षेत्र के धामा निवासी पुरुषोत्तम सिंह, इसुआपुर के आतानगर निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह और गड़खा थाना क्षेत्र के इटवा निवासी प्रमोद कुमार सिंह शामिल हैं.
मामले में पुलिस ने बनाये हैं 13 गवाह
पांच पुलिस अधिकारियों में एक भी नहीं हुई है गवाही
न्यायालय में 59 तारीखों पर हो चुकी है सुनवाई
इनके विरुद्ध चल रहा है मामला
हत्या मामले में जिन्हें आरोपित बनाया गया है, उनमें इसुआपुर के गंगोई निवासी राजन कुमार सिंह व रिकेश कुमार सिंह, दोनों भाई, आता नगर निवासी रविरंजन सिंह, परसा के मिर्जापुर निवासी मुन्ना चौबे, तरैया-मोलनापुर की गीता देवी, भेल्दी योगनीपरसा के विजय सिंह परसा के चेतन परसा निवासी सोनू सिंह और अमनौर-परशुरामपुर निवासी पंकज कुमार सिंह शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




