अमनौर : छपरा के भेल्दी में शराबी पिता ने पहले बेटी को छत से फेंका, फिर गला दबा जान से मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 7:59 AM
शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने के बाद मासूम बच्ची को पहले छत से नीचे फेंका मासूम जब घायल हो गयी तब गला दबाकर उसकी हत्या कर दी भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने मासूम पुत्री […]
शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने के बाद मासूम बच्ची को पहले छत से नीचे फेंका
मासूम जब घायल हो गयी तब गला दबाकर उसकी हत्या कर दी
भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने मासूम पुत्री को पहले छत से फेंका और जब उसकी मौत नहीं हुई, तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव की बतायी जाती है. मृतक प्रियंका(2) महेश पंडित की पुत्री है.
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के रायपुरा गांव के महेश कुमार पंडित प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह करीब 9 बजे नशे में धुत होकर घर पर आया और पत्नी ज्ञांती देवी से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा.
मां को मार खाते देख बच्चे चिल्लाने लगे. इसी बीच महेश ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया, जिसकी कल्पना नहीं हो सकता है. उसने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी दो वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी को छत से नीचे फेंक दिया. इसके बाद भी जब मासूम बच्ची नहीं मरी तब बच्ची चोट से पापा को पुकार रही थी, इसके बाद उस बाप ने पुत्री का
गला दबाकर मार डाला. प्रियंका की मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीण जुट गये और हत्यारे पिता की जमकर पिटाई करने के बाद भेल्दी पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. जख्मी मां ज्ञांती देवी व उनके मासूम पुत्रों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है. भेल्दी पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










