मढ़ौरा में 207 कार्टन में 1843 लीटर शराब जब्त

Updated at : 18 Mar 2019 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
मढ़ौरा में 207 कार्टन में 1843 लीटर शराब जब्त

मढ़ौरा : रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने धेनुकी चौक के उत्तर सरकारी गाछी के पास निरंजन स्थान से ट्रक पर लदे 207 कार्टन अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा 1843 लीटर है, को बरामद किया. हालांकि शराब के धंधेबाज व चालक भागने में सफल रहे. स्थानीय थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय […]

विज्ञापन
मढ़ौरा : रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने धेनुकी चौक के उत्तर सरकारी गाछी के पास निरंजन स्थान से ट्रक पर लदे 207 कार्टन अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा 1843 लीटर है, को बरामद किया.
हालांकि शराब के धंधेबाज व चालक भागने में सफल रहे. स्थानीय थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि सरकारी गाछी के पास अंग्रेजी शराब उतरने वाली है.
इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ छापेमारी के लिए निकले और आगे तरैया-मढ़ौरा रोड में तरैया थाने की सीमा के पास सरकारी गाछी नामक स्थान के पूरब निर्जन स्थान पर देखा तो पाया कि ट्रक लगा हुआ है और एक मोटरसाइकिल भी लगी हुई है.
पुलिसिया कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक, व्यवसायी व मोटरसाइकिल चालक भागने में सफल रहे. लेकिन ट्रक जांच में पशुओं के दाने के बोरे के बीच में शराब बरामद हुई. इसमें 375 एमएल शराब के 89 कार्टन, 180 एमएल शराब के 118 कार्टन यानी कुल 207 कार्टन शराब जो हरियाणा निर्मित है बरामद ‌हुई.
ट्रक व मोटरसाइकिल को बरामद कर जब्त किया गया‌ है. थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी ‌के संबंध में बताया कि ट्रक के मालिक ट्रक चालक, मोटरसाइकिल के मालिक अगौथर के इसुद्दीन मियां, उदय ओझा, आलोक पांडेय, टेढ़ा गांव के बिट्टू सिंह पर शराब अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन