शादी के नियत से एक बच्चे की मां का अपहरण, जब पति पहुंचा यहां तो ...

छपरा : बिहार के सारण जिला में तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे की मां का शादी की नियत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी राजबलम राय के पुत्र संजय राय ने तरैया थाने में अपनी पत्नी की अपहरण का […]
छपरा : बिहार के सारण जिला में तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे की मां का शादी की नियत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी राजबलम राय के पुत्र संजय राय ने तरैया थाने में अपनी पत्नी की अपहरण का एक मामला दर्ज कराया है. थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि मेरा शादी छह वर्ष पूर्व पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी जवाहर राय की पुत्री के साथ हुई थी. मुझे तीन वर्ष का लड़का है और मेरी पत्नी को आठ माह गर्भ भी है.
बीती रात लगभग 10 बजे मेरी पत्नी शौच करने गयी थी. उसी समय पूर्व से घात लगाकर बैठे मढ़ौरा थाने क्षेत्र के सेमरहिया निवासी अखिलेश कुमार, मुकेश राय, रितेश कुमार, कौलेश्वरी देवी, मुन्ना राय, महेश राय व नारायणपुर के बृज नंदन राय व उनकी पत्नी सभी ने मिल कर मेरी पत्नी को शादी करने की नियत से अपहरण कर लिये है. जब मैं अपनी पत्नी को खोजने सेमरहिया गये और अखिलेश कुमार के माता-पिता व अन्य सदस्यों से पूछताछ किये और बोला की मेरी पत्नी को वापस कर दो इसी पर सभी लोगों ने गाली गलौज करने लगे व मारपीट पर उतारू हो गये. वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.
ये भी पढ़ें… विवाहिता के साथ दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पति के गैर मौजूदगी में आरोपित अाता था घर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




