सारण: परसा में स्कूटी से 120 लीटर देसी शराब बरामद, पुलिस को देख धंधेबाज वाहन छोड़कर फरार

Updated:
विज्ञापन

जब्त देसी शराब | Prabhat Khabar Network

बिहार के परसा में पुलिस ने छापेमारी कर स्कूटी से 120 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को चकमा देकर तस्कर मौके से फरार हो गया, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Saran News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शराब के धंधेबाज पुलिस से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं. इसी क्रम में परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तितिरा गांव के महारानी स्थान के समीप स्कूटी से करीब 120 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब का धंधेबाज स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की निगरानी

पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूटी के जरिए बड़ी मात्रा में देसी शराब ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तितिरा गांव के महारानी स्थान के पास वाहन जांच और निगरानी शुरू कर दी.

इसी दौरान पुलिस की गतिविधि की भनक शराब धंधेबाज को लग गयी. वह स्कूटी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर उसकी तलाशी ली, जिसमें करीब 120 लीटर देसी शराब बरामद हुई.

स्कूटी छोड़कर भाग निकला धंधेबाज

पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस अब जब्त स्कूटी के आधार पर फरार धंधेबाज की पहचान करने में जुटी है. उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है.

मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में परसा थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जब्त शराब और स्कूटी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

शराब कहां से आई, कहां पहुंचनी थी... जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में देसी शराब कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. इसके अलावा इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन