शिक्षक की बाइक की डिक्की से 70 हजार उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एक दुकान के आगे खड़ी बाइक की डिक्की से चोरों ने 70 हजार रुपये उड़ाये. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय गलिमापुर नहर से पश्चिम स्थित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा ने एसबीआई तरैया की शाखा से 70 हजार रुपये की निकासी की. बाइक की डिक्की में […]

विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एक दुकान के आगे खड़ी बाइक की डिक्की से चोरों ने 70 हजार रुपये उड़ाये. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय गलिमापुर नहर से पश्चिम स्थित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा ने एसबीआई तरैया की शाखा से 70 हजार रुपये की निकासी की. बाइक की डिक्की में रखे गये बैग में शिक्षक रुपये रखकर बैंक परिसर से निकले. शिक्षक अपने एक मित्र की दुकान के आगे बाइक खड़ी कर बैठे थे कि एक अज्ञात व्यक्ति आकर डिक्की की लॉक को तोड़कर उसमे रखे गये बैग को निकाल कर भागने लगा. कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक पर बैठकर अमनौर की तरफ फरार हो गया. शिक्षक व अन्य लोगों ने बाइक से पीछा किया. लेकिन रास्ते बदल कर चकमा देकर भाग निकला. शिक्षक दिनेश शर्मा ने थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन