जिला पर्षद कैंपस में मिले आठ बम, पुलिस ने किया निष्क्रिय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला जा रहा है छपरा (सारण) : शहर के हृदय स्थली में स्थित जिला परिषद कैंपस में रविवार की शाम को आठ बम पुलिस ने बरामद किया. इसकी सूचना आस- पास के दुकानदारों ने पुलिस को दी. जिला परिषद के कैंपस में बम मिलने की खबर से प्रशासन की बेचैनी […]
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला जा रहा है
छपरा (सारण) : शहर के हृदय स्थली में स्थित जिला परिषद कैंपस में रविवार की शाम को आठ बम पुलिस ने बरामद किया. इसकी सूचना आस- पास के दुकानदारों ने पुलिस को दी. जिला परिषद के कैंपस में बम मिलने की खबर से प्रशासन की बेचैनी बढ़ गयी. सूचना मिलते ही नगर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पंडित पुलिस बलों के साथ पहुंचे और बमों को अपने कब्जे में लेकर नगर थाना गयी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है और इसकी जांच की जा रही है कि बम कब और किसलिए रखा गया था.
जिला परिषद कैंपस में बम मिलने की खबर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जिला पर्षद कैंपस में लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी खंगाला जा रहा है. आशंका है कि दो दिनों पहले जिला पर्षद के अध्यक्ष मीना अरुण के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक में हुई थी. इसी दौरान प्रयोग करने के लिए किसी के द्वारा रखा गया होगा. अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि सात देसी बम मिला है, जिसे दो तीन दिन पहले रखे जाने की आशंका है.
उच्चस्तरीय जांच कराने और दोिषयों के िखलाफ कार्रवाई की मांग
इसकी जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा. बताते चलें कि दो वर्ष पहले छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में भी बम विस्फोट की घटना हो चुकी है. इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गये हैं. दुबारा जांच करने के लिए पुलिस पहुंची तो एक और बम मिला. पहले सात बम मिला था. घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह जिला पर्षद कैंपस पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच की. इस संबंध में पूछने पर जिला पर्षद अध्यक्ष मीना अरुण ने कहा कि यह उनको जान से मारने की साजिश का हिस्सा है. उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










