जमीन विवाद में दस को दो वर्ष का कारावास
Updated at : 24 Jul 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में न्यायालय ने दोनों पक्षों के दस आरोपितों को दो दो वर्ष कि कारावास की सजा सुनाई है. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी त्रयोदश छेदीराम ने कोपा थाना में दर्ज दो मामले 75/05 और 76/05 में सुनवाई करते हुए एक पक्ष […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में न्यायालय ने दोनों पक्षों के दस आरोपितों को दो दो वर्ष कि कारावास की सजा सुनाई है. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी त्रयोदश छेदीराम ने कोपा थाना में दर्ज दो मामले 75/05 और 76/05 में सुनवाई करते हुए एक पक्ष के चंद्रदेव प्रसाद और उनके दो पुत्र राजेश्वर प्रसाद तथा बालेश्वर प्रसाद को भादवि की धारा 323 में दो-दो वर्ष तथा दूसरे पक्ष के ललन प्रसाद, विक्रमा प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, अवधेश प्रसाद, सुशील प्रसाद, संतोष प्रसाद और विनोद प्रसाद को धारा 325 के तहत दो-दो वर्ष की सजा सुनाई है.
ज्ञात हो कि वर्ष 2005 में कोपा थाना क्षेत्र के कचनार निवासी दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर आपस में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक पक्ष से विक्रमा प्रसाद ने तथा दूसरे पक्ष से चंद्रदेव प्रसाद ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सभी आरोपितों को तीन वर्ष से कम सजा होने के कारण कोर्ट ने सभी को जमानत दिये जाने का भी आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




