एकमा गैंगरेप कांड : रेप के दस आरोपितों का कोर्ट में समर्पण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : एकमा प्रखंड के परसागढ़ स्थित विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में आरोपित बनाये गये छात्रों में दस छात्रों ने जमानत आवेदन के साथ पोक्सो कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. सोमवार को दसो आरोपित पोक्सो के विशेष न्यायधीश एडीजे प्रथम सत्यप्रकाश मिश्रा के न्यायालय में प्रस्तुत हुए. न्यायधीश […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : एकमा प्रखंड के परसागढ़ स्थित विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में आरोपित बनाये गये छात्रों में दस छात्रों ने जमानत आवेदन के साथ पोक्सो कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. सोमवार को दसो आरोपित पोक्सो के विशेष न्यायधीश एडीजे प्रथम सत्यप्रकाश मिश्रा के न्यायालय में प्रस्तुत हुए.
न्यायधीश ने सभी आरोपियों को अवयस्क किशोर मानते हुए उनके वाद को पृथक कर अभिलेख के साथ उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष समर्पण करने को कहा. साथ ही उन्होंने न्याय बोर्ड को सभी छात्रों की उम्र का सत्यापन करने का भी आदेश दिया. आदेश के उपरांत सभी आरोपित छात्रों को न्याय बोर्ड के समक्ष जमानत आवेदन के साथ आत्मसमर्पण के लिये प्रस्तुत किया गया. किशोर न्याय बोर्ड ने सभी किशोरों की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें पर्यवेक्षण गृह भेजने का आदेश दिया.
ज्ञात हो कि इस मामले में पीड़िता ने विद्यालय के प्रिंसिपल के अलावा दो शिक्षक और 15 छात्रों को आरोपित बनाते हुए एकमा थाना कांड संख्या 153/18 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें पुलिस पहले ही प्रिंसिपल व एक शिक्षक के साथ ही पांच छात्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है. सोमवार को बाकी बचे सभी दस छात्रों ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में अब केवल एक आरोपित शिक्षक सत्यप्रकाश ही फरार हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन