प्राचार्य, शिक्षक और 15 छात्रों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Updated at : 07 Jul 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्राचार्य, शिक्षक और 15 छात्रों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

शर्मनाक. स्कूल में ही िदया घटना को अंजाम, चार िगरफ्तार छपरा के एकमा थाना क्षेत्र की घटना छपरा(सारण) : जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्राचार्य, शिक्षकों व छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा के बयान पर महिला थाने में शुक्रवार को […]

विज्ञापन

शर्मनाक. स्कूल में ही िदया घटना को अंजाम, चार िगरफ्तार

छपरा के एकमा थाना क्षेत्र की घटना
छपरा(सारण) : जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्राचार्य, शिक्षकों व छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा के बयान पर महिला थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है . इसमें प्राचार्य, दो शिक्षकों तथा 15 छात्रों को नामजद किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राचार्य, एक शिक्षक व दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है. दुराचार की इस घटना को सुनकर क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं.
दूसरी ओर विद्यालय को बंद कर अन्य शिक्षक व कर्मचारी फरार हो गये हैं. घटनाक्रम के अनुसार जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन छात्रा के साथ सबसे पहले बाथरूम में पांच छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. सात माह पहले छात्रा को छात्रों ने अपना शिकार बनाया, जब इसकी शिकायत लेकर छात्रा प्राचार्य के पास पहुंची तो उसने भी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. स्कूल के प्राचार्य और छात्रों की घिनौनी करतूत यहीं नहीं थमी. इसके बाद छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने
प्राचार्य, शिक्षक और…
भी दुष्कर्म किया. सामूहिक दुष्कर्म का सिलसिला महीनों तक चलता रहा. हद तो तब हो गयी जब प्राचार्य के पुत्र मोहित अरुण चार पांच छात्रों के साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा.
विद्यालय को बंद कर अन्य शिक्षक व कर्मचारी फरार
एसडीपीओ ने की घटना की जांच
महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही देर बाद एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की. इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष इंद्रा रानी समेत काफी संख्या में पुलिस बलों के जवान शामिल थे. पुलिस के स्कूल पहुंचने के बाद अफरा तफरी मच गयी. आरोपित शिक्षक व छात्र भीड़ का लाभ उठा कर भाग निकले. पुलिस ने मौके से तत्काल प्राचार्य उदय शंकर सिंह, शिक्षक बालाजी, छात्र मोहित अरुण तथा रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इन चारों की गिरफ्तारी होते ही स्कूल के अन्य शिक्षक भाग खड़े हुए.
पिता से की गयी मारपीट
छात्रा ने बताया कि उसके पिता घर पर नहीं थे और लाज शर्म तथा डर के मारे वह इसकी शिकायत किसी से नहीं कर पायी. पीड़ता ने बताया कि रोजी-रोटी के लिए पिता बाहर रहते हैं. जब वह घर आये तो पिता को उसने आपबीती सुनायी. इसके बाद पिता ने स्कूल में जाकर इस विषय में पूछताछ की तो शुक्रवार को स्कूल में प्रार्थना के बाद उसे एक कमरे में ले जाकर प्राचार्य, दो शिक्षकों व छात्रों ने मारपीट की. इसके बाद उसके पिता उसको लेकर महिला थाने पहुंचे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर प्राचार्य उदय शंकर सिंह, शिक्षक बालाजी, छात्र मोहित अरुण तथा रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह तथा महिला थानाध्यक्ष Âबाकी पेज 15 पर
पिता से की…
इंद्रा रानी ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की. पीड़ित छात्रा दशम वर्ग की है. पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच छपरा सदर अस्पताल में करायी. पीड़ित छात्रा का बयान शनिवार को न्यायालय में दर्ज कराया जायेगा. पुलिस फिलहाल फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस ने प्राचार्य उदय शंकर सिंह, शिक्षक बालाजी, छात्र मोहित अरुण तथा रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
मेडिकल जांच रिपोर्ट आने का है इंतजार
पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी और फिलहाल पीड़ित छात्रा को महिला थाने की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. छात्रा का बयान शनिवार को न्यायालय में दर्ज कराया जायेगा. इस मामले में फरार 14 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन