हाजीपुर में बालू माफियाओं का खनन विभाग की टीम पर हमला, सैप के दो जवान घायल

बिहार में शराब माफियाओं और बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो अब पुलिस दल पर खुलेआम हमले से भी नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है. हाजीपुर में बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर हमला किया. बालू माफियाओं ने नगर थाना क्षेत्र में खनन विभाग की टीम पर हमला किया.
वैशाली. बिहार में शराब माफियाओं और बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो अब पुलिस दल पर खुलेआम हमले से भी नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है. हाजीपुर में बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर हमला किया. बालू माफियाओं ने नगर थाना क्षेत्र में खनन विभाग की टीम पर हमला किया. इस हमले में सैप के दो जवानों को बुरी तरह घायल हो गये. इतना ही नहीं बालू माफिया ने पकड़े गये बालू के ट्रैक्टर को भी छुड़ाकर अपने साथ लेकर निकल गये.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खनन विभाग की टीम ने हाजीपुर से सोनपुर जाने वाली पुरानी गंडक पुल के पास बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. वहां से उसे थाने लेकर जाने लगी. तभी वहां पर 40 से 50 लोग जमा हो गये. उन लोगों ने खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया. जिसमें दो पुलिस के जवान बुरी तरह जख्मी हो गये. घायल हुए जवान की पहचान पवन कुमार और एक अन्य के रूप में हुई है. जख्मी पुलिस ने बताया कि लाठी और डंडे से पीटा गया. उसके बाद सारे लोग वहां से भाग निकले.
सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची. वहां से पुलिस ने घायल हुए जवानों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में सैप जवान पवन कुमार ने बताया की एक बालू लदा हुआ ट्रैक्टर पकड़े थे. तभी वहां पर कई बदमाश पहुंचे और मारपीट किया और वहां से ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गया. विभागीय दल पर हमले की जानकारी मिलते ही खनन पदाधिकारी प्रिया कुमारी मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि गंडक पुल के पास गाड़ी का चेकिंग चलाया जा रहा था. जो लोग पासिंग करते हैं. वह लोग मिलकर गाड़ी को पास करवाते हैं. जब गाड़ी पास नहीं हो पाती है, तब वहीं लोग हंगामा क्रिएट करते हैं. हमारे दो लोगों के साथ मारपीट की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




