सड़क दुर्घटना को देखते हुए ब्रेकर की मांग
प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में बढ़ती सड़क दुर्घटना से कई लोगों की जान चली गई है. कई लोग दिव्यांग हो चुके हैं.
दलसिंहसराय : प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में बढ़ती सड़क दुर्घटना से कई लोगों की जान चली गई है. कई लोग दिव्यांग हो चुके हैं. संवेदना व्यक्त करते हुए क्षेत्र संख्या 27 की जिला पार्षद सदस्य सुनीता शर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर घटनास्थल एवं कई संभावित घटनास्थल पर रंबल स्ट्रिप्स (ब्रेकर) बनाने का अनुरोध किया है. जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र ब्रेकर बनवाया जायेगा. मौके पर संजय महतो, शुभकरण राय, पंचायत प्रतिनिधि वीरेंद्र पासवान, अजय कुमार, सूरज शर्मा, अनिल कुमार शर्मा मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए