उजियारपुर के डढिया मुरियारो में स्पर्शाघात से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की डढ़िया मुरियारो पंचायत के वार्ड 15 निवासी स्व. राज कुमार राय के पुत्र सुमन कुमार राय (19) की मौत सोमवार की अहले सुबह विद्युत स्पर्शाघात से हो गई.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की डढ़िया मुरियारो पंचायत के वार्ड 15 निवासी स्व. राज कुमार राय के पुत्र सुमन कुमार राय (19) की मौत सोमवार की अहले सुबह विद्युत स्पर्शाघात से हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे विद्युत पोल से सटे अर्थिंग तार में विद्युत प्रवाहित हो रहा था. जिसके संपर्क में सुमन कुमार आ गया. जिससे उसकी मौत होना बताया गया है. लोग समस्तीपुर बेहतर इलाज के लिए ले गये. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार, शमीम मंसुरी, मुखिया प्रेमनाथ महतो, संजय गोप, अरुण राय, प्रमोद राय, उदय राय, चंदन कुमार, महेश चौरसिया ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन