Samastipur News:ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा युवक धराया
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 23 Jan 2026 6:49 PM
समस्तीपुर से एक ई-रिक्शा की चोरी कर भाग रहे एक चोर को उजियारपुर में लोगों ने पकड़ लिया. चोर की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव का शंकर पोद्दार के रूप में हुई है.
Samastipur News:उजियारपुर : समस्तीपुर से एक ई-रिक्शा की चोरी कर भाग रहे एक चोर को उजियारपुर में लोगों ने पकड़ लिया. चोर की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव का शंकर पोद्दार के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है. उजियारपुर पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में ई- रिक्शा मालिक कल्याणपुर थाना के खजूरी निवासी संजय पासवान ने घटना में आपसी सुलह कर केस दर्ज करने से मना कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार ई-रिक्शा मालिक समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित एक होटल में नाश्ता कर रहा था. इसी बीच आरोपी होटल के बाहर से ई-रिक्शा लेकर चंपत हो गया. इसी बीच ई- रिक्शा मालिक ने गाड़ी में लगे जीपीएस तकनीक से पीछा करते हुए उजियारपुर के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत अंतर्गत महेंद्र चौक पर पकड़ लिया. इसके बाद सूचना पर उजियारपुर पुलिस पहुंचकर आरोपी सहित रिक्शा थाना ले आयी. जहां रिक्शा मालिक केस नही करने की बात कहकर मामला को रफा दफा कर अपनी चोरी हुई रिक्शा को लेकर चला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










