Samastipur News:पनसल्ला की महिलाओं ने घर शराब निकाल किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अब महिलाएं खुद लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर उतर आई है. थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव का है जहां शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं ने देसी चुलाई शराब के साथ सिंघिया-मकानखोन सड़क जाम कर दिया

विज्ञापन

Samastipur News:सिंघिया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अब महिलाएं खुद लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर उतर आई है. थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव का है जहां शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं ने देसी चुलाई शराब के साथ सिंघिया-मकानखोन सड़क को बांस-बल्ले से पूरी तरह जाम कर दिया. इस विरोध-प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा. प्रदर्शन कर रही अमला देवी, विमला देवी, रीना देवी, रेणु देवी, संगीता देवी, कविता देवी समेत अन्य का आरोप था कि बीते गुरुवार को उन्होंने हरि किशोर सदा के आंगन से पुलिस 112 डायल को रंगेहाथ शराब और अपराधी सौंपे थे. लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया. गांव के लोग शराबियों से नाराज होकर महिलाओं ने खुद फिर से छापेमारी शुक्रवार को की. उसी घर से 15 लीटर देसी शराब पॉलीथिन में बरामद किया. मौके पर पहुंचे एएसआई एडिशन कुमार और अजय कुमार को महिलाओं ने खरी-खरी सुनाई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक थानाध्यक्ष खुद आकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देंगे. जाम नहीं हटेगा. महिलाओं ने गांव के ही करीब 10 शराब धंधेबाजों के नाम भी पुलिस को सौंपे. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता घटनास्थल पर पहुंचे. महिलाओं को आश्वासन दिया कि शराब के धंधे में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. थानाध्यक्ष के ठोस भरोसे के बाद महिलाओं ने जाम हटाया. जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका.

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन