ई रिक्शा की ठोकर से महिला की मौत

Updated at : 28 Apr 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
ई रिक्शा की ठोकर से महिला की मौत

मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के दुघपुरा वार्ड चार स्थित चैती दुर्गा स्थान चौक के समीप रविवार शाम ई रिक्सा की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर: मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के दुघपुरा वार्ड चार स्थित चैती दुर्गा स्थान चौक के समीप रविवार शाम ई रिक्सा की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान दुघपुरा छोटी बाजार निवासी अर्जुन गोस्वामी की पत्नी 50 वर्षीय उर्मिला देवी के। रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ चालक को हिरासत में ले लिया. सदर अस्पताल में मृतका के भतीजा डब्लू गोस्वामी ने बताया कि रविवार शाम उसकी चाची उर्मिला देवी दवा खरीदने दुकान जा रही थी. रास्ते में चैती दुर्गा स्थान चौक के समीप समस्तीपुर की ओर से आ रहे ई रिक्शा ने ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया. एंबुलेंस से दरभंगा ले जाने क्रम में रास्ते मे मौत हो गई. मुफ्फसिल थानाघ्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया. सदर अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन