केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर साल एक करोड़ नौजवान को देंगे रोजगार-तेजस्वी
दरभंगा. राजद के लोक सभा उम्मीदवार ललित कुमार यादव के पक्ष में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मेडिकल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया.
आपके शहर में
वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी ललित कुमार यादव को भारी मतों से विजय बनाएंगे, इसके लिए संकल्प कर लिया हूं. प्रत्याशी ललित कुमार यादव ने कहा कि रेल ओवर ब्रिज, दरभंगा एम्स और विकास के अन्य काम पूरा करूंगा. सभा का अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव एवं संचालन अनिल झा ने किया. मौके पर राजद महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री समीर महासेठ, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, सीपीएम राज्य सचिव ललन चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, विधायक रामवृक्ष सदाय, एमएलसी शशि यादव, उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक अनिल सहनी, उदय नारायण चौधरी, अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक भोला यादव, माले नेता धीरेंद्र झा, राजद नेता राम विनोद झा उर्फ कमल सेठ, उपमेयर नाजिया हसन, वीआइपी जिला अध्यक्ष विनोद बंपर, माले जिला सचिव बैजनाथ यादव, सीपीएम जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, सीपीआइ जिला सचिव नारायण जी झा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए