दुकानदार की मिली भगत से देता था घटना को अंजाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चौक पर हुई जेवर दुकान में चोरी का मामला महज 24 घंटे के भीतर ही सुलझ गया है. सीसीटीवी फुटेज आने के बाद मामले का खुलासा हो गया.

विज्ञापन

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चौक पर हुई जेवर दुकान में चोरी का मामला महज 24 घंटे के भीतर ही सुलझ गया है. सीसीटीवी फुटेज आने के बाद मामले का खुलासा हो गया. इस मामले में एक नाबालिग की कारगुजारी सामने आयी. जब मामले की पोल खुली, तो लोग इस कारनामे पर अचंभित होने लगे. महज 10-12 साल का लड़का बड़ी बारीकी से महिला की नकदी और जेवर उड़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने सख्ती अपनायी. मामले का खुलासा कर दिया. बताते चलें कि इंद्रवारा पंचायत के शिवचन्द्र दाहा की पत्नी मेघनी देवी बाजितपुर चौक पर जेवर की खरीदारी करने और पुराने जेवर को साफ करने आयी थी. महिला ग्राहकों की भीड़ थी. इसी क्रम में बगल में बैठे एक नाबालिग ने इन सामानों पर हाथ फेर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई. पुलिस को जानकारी दी गई. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला स्पष्ट देखा गया कि दुकानदार के जानने पहचानने वाले नाबालिग ने ही इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस दबिश के बाद दुकानदार ने गलती मानी और स्थानीय लोगों ने पंचायत कर मामले को रफादफा कर दिया. पीड़ित महिला को उसकी कीमत सौंपी गयी. इस तरह पुलिस की पहल के बाद मामले का खुलासा हो गया. नाबालिग के इस कारनामे को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन