जमुआरी नदी में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की लोहागीर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित रमौली पुल के समीप जमुआरी नदी में डूबने से सोमवार को एक बालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की लोहागीर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित रमौली पुल के समीप जमुआरी नदी में डूबने से सोमवार को एक बालक की मौत हो गयी. मृतक लोहागीर के ही देवनारायण राय का तीन वर्षीय पुत्र पीयूष राज बताया गया है. बताते हैं कि बालक का चाचा भैंस को नहलाने के लिए नदी किनारे गये थे. अपने चाचा के पीछे वह भी नदी किनारे चला गया था. उसी दौरान फिसल कर बालक नदी में जा गिरा. मृतक का चाचा भैंस को नहलाकर घर चले आये. वे अपने भतीजे को नदी की ओर आते नहीं देख पाये थे. बाद में जब बालक की खोजबीन की गई तो वह नदी के पानी में मृत मिला. अपने मासूम बच्चे को डूबने से मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन क्रंदन करने लगे. इसकी सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार नीरज, वार्ड सदस्य दीपक पासवान, पवन कुमार राय, मनोज राय, सुबोध कुमार, गौरीशंकर पोद्दार सहित दर्जनों ग्रामीण जुट गये. लोगों ने स्वजनों को ढांढस बंधाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन