समस्तीपुर जंक्शन पर महिला तस्करों के खिलाफ रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Author Aman gautam|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर जंक्शन पर रेल पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। यह रैकेट सीमावर्ती इलाकों से ट्रेनों के जरिए शराब मंगवाकर स्थानीय बाजारों में खपाता था।

विज्ञापन

Samastipur Junction: समस्तीपुर जंक्शन पर शराब तस्करी के अवैध नेटवर्क में महिलाओं का इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ट्रेनों के जरिए सीमावर्ती इलाकों और दूसरे राज्यों से शराब की खेप मंगवाकर स्थानीय बाजारों में खपाने वाले गिरोहों पर रेल पुलिस लगातार नजर रख रही है. इसी क्रम में समस्तीपुर रेल थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो महिला तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Rail Police Samastipur: प्लेटफॉर्म संख्या 1 के सर्कुलेटिंग एरिया में हुई गिरफ्तारी

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जंक्शन पर सुरक्षा और अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस टीम को प्लेटफॉर्म संख्या 1 के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित गेट नंबर 1 के पास दो संदिग्ध महिलाएं भारी बैग के साथ दिखाई दीं. पुलिस बल को अपनी ओर आता देख दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन महिला सिपाहियों की मदद से घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही रोक लिया गया.

गणेश चौक मगरदही घाट की रहने वाली हैं दोनों आरोपी महिलाएं

पूछताछ के दौरान पकड़ी गई दोनों महिलाओं की पहचान समस्तीपुर शहर के गणेश चौक, मगरदही घाट (वार्ड संख्या 24) निवासी चुनी देवी और गीता देवी के रूप में की गई है. दोनों महिलाएं लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़ी थीं या किसी शराब माफिया के सिंडिकेट के लिए कैरियर के तौर पर काम कर रही थीं, पुलिस अब इस बिंदु पर गहन पड़ताल कर रही है.

बैग की तलाशी में 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद

महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जब दोनों के पास मौजूद बैग और झोलों की सघन तलाशी ली गई, तो उनके अंदर से विभिन्न ब्रांडों की 20.58 लीटर विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं. शराब की खेप को कपड़ों और घरेलू सामानों के बीच छिपाकर रखा गया था ताकि जांच एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके. रेल पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पूरी खेप को जब्त कर लिया.

मद्यनिषेध कानून के तहत केस दर्ज, सिंडिकेट की तलाश शुरू

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों महिला तस्करों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस यह पता लगा रही है कि यह खेप किस ट्रेन से लाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किसे डिलीवर किया जाना था.

यह भी पढ़ें... 12362 लंबित चालानों का हुआ सफल निपटारा, अब तक मिले 93 लाख रुपये राजस्व

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन