हसनपुर के औरा में आग लगने से दो झोपड़ियां जली

हसनपुर : थाना क्षेत्र के औरा गांव में देर रात आग लगने से दो झोपड़ीनुमा दुकान जलकर राख हो गये.
हसनपुर : थाना क्षेत्र के औरा गांव में देर रात आग लगने से दो झोपड़ीनुमा दुकान जलकर राख हो गये. बता दे कि गांव के ही महेश्वर मंडल ने सड़क किनारे में दो झोपड़ी का मकान बनाकर किराया पर लगा रखा है. इसमें एक में सैलून व दूसरे में इलेक्ट्रॉनिक दुकान थी. देर रात आग लगने से दोनों दुकानों को काफी नुकसान हुआ. राम कुमार मंडल ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है. देर रात आग लगने पर आसपड़ोस के लोगों ने जानकारी दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से मोटर एवं नल-जल के पानी से आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




