सरायरंजन में ट्रक ने बाइक सवार दो को कुचला, दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एनएच 322 पर शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया. एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

सरायरंजन (समस्तीपुर) थाना क्षेत्र के एनएच 322 पर शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया. एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से जख्मी दूसरे युवक की भी अस्पताल में मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सरायरंजन गरेरी टोल निवासी जीवझ रजक (25) व सरायरंजन बाजार निवासी मुन्ना साहु के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों युवक को कुचल दिया. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. सूचना पाते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन