घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकद की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड 28 स्थित एक किराए के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने- चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड 28 स्थित एक किराए के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने- चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली गयी. इस बाबत पीड़ित दरभंगा जिला के गिरिन्द्र कुमार मुकेश ने स्थानीय पुलिस थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. बताया गया है कि वह समस्तीपुर में एनजीओ का काम करते हैं. शहर के कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड 28 में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं. बीते आठ जून को हर दिन की तरह सुबह आठ बजे वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल गये. घर में पत्नी और मां थी. करीब दस बजे दोनों घर में ताला लगाकर पड़ोस में एक रिश्तेदार के घर मिलने गई. शाम में जब दोनों लौटी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था. गोदरेज से सोने-चांदी के सभी आभूषण और दस हजार नकद गायब थे. चोरी के आभूषण करीब पांच लाख रुपये मूल्य के बताये गये हैं. थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन