अरवल के वंशी थानाध्यक्ष के अशरफपुर सुपौल स्थित घर में चोरी
थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर पटोरी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर पटोरी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अरवल जिले के वंशी थाना के इंचार्ज संजीव कुमार राय एवं उनके पड़ोसी बैद्यनाथ राय के घर का दरवाजा खोलकर चोरों ने दोनों घरों से अलग-अलग बक्से में रखे नकद, सामान और आभूषण आदि चुरा ले गये. संजीव के माता-पिता घर में सोये हुए थे. उसी क्रम में चोरों ने घटना को अंजाम दिया. दोनों घरों से चोरी की गई बक्से में नगद कुल 35 हजार रुपये के साथ-साथ कपड़े और आवश्यक कीमती सामान भी थे. जब एक बच्चा रोने लगा, तो लोग उठे और घर का दरवाजा खुला पाया. जब घर में सामान की तलाशी ली तो सामान गायब थे. घर के लोगों द्वारा शोर मचाये जाने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. देर रात से ही सामानों की खोज भी शुरू कर दी गई. चोरों ने दोनों बक्सा को अलग-अलग खेत में तोड़कर फेंक दिया था. जिसमें सामान बिखरे पड़े थे. कीमती सामान उसमें से निकाल लिये गये थे. दूसरी ओर सिरदिलपुर गांव के शत्रुघ्न राय के दरवाजे पर लगी पंकज कुमार की अपाचे बाइक को चोरों ने चोरी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए