Samastipur News: चार फरवरी तक मौसम के शुष्क रहने का आसार
Published by : Ankur kumar Updated At : 30 Jan 2026 6:37 PM
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 31 जनवरी- से 04 फरवरी, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 31 जनवरी- से 04 फरवरी, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के बादल बन सकते हैं. हालांकि सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है. अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है. औसतन 4-8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है.आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










