प्रभारी ने किया आरोग्य दिवस का निरीक्षण
प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने इसका निरीक्षण किया.
हसनपुर : प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने इसका निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में आरोग्य दिवस की बड़ी भूमिका होती है. पोषण संबंधी जानकारी, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन संबंधी विभिन्न साधन, बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण को आमलोगों को जागरूक किया गया. मौके पर अंजय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, सामुदायिक उत्प्रेरक विक्रम कुमार, फील्ड मॉनिटर ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए