Samastipur News:इंटरमीडिएट परीक्षा : परीक्षार्थियों की दो चरणों में ली जायेगी तलाशी

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर बैठक हुई

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर बैठक हुई. इसमें परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर कई निर्देश दिये. जिले के सभी जोनल दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी. परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा. गश्ती दल को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा शुरू होने से पूर्व और समाप्ति तक निरंतर भ्रमणशील रहेंगे. पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वाले असामाजिक तत्वों और नकल माफियाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. प्रत्येक परीक्षार्थी की दो चरणों में गहन तलाशी ली जायेगी. केंद्र के मुख्य द्वार पर दंडाधिकारियों की उपस्थिति में सघन जांच होगी ताकि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अंदर ले जाने से रोका जा सके. जिलाधिकारी द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रवेश दिया जाये. सभी संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जायेगी. जोनल दंडाधिकारी प्रत्येक पाली की समाप्ति के बाद अपनी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रेषित करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन