अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार किशोर की हुई मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के हरसिंपुर भिंडी जाने वाली सड़क पर नटबाबा बट वृक्ष के निकट शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो किशोर को कुचल दिया.

विज्ञापन

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हरसिंपुर भिंडी जाने वाली सड़क पर नटबाबा बट वृक्ष के निकट शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो किशोर को कुचल दिया. इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद किशोर की बाइक धू-धूकर जल गया. मृत किशोर की पहचान हरसिंगपुर टांरा गांव के वार्ड सात निवासी संजय दास के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है. वहीं, घायल की पहचान गांव के ही राजिन्द्र दास के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि किशोर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान घटना स्थल पर किसी वाहन चालक ने पीछे से ठोकर मार दी. जिससे दोनों किशोर बाइक के साथ जमीन पर गिर गये. इसमें एक युवक की मौत एवं एक घायल हो गया. इस घटना के बाद बाइक जल गयी. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. वहीं, घायल का इलाज चल रहा है. घायल की स्थिति नाजुक बताई गई है. किशोर की मौत से गांव में एवं परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन