ePaper

बालक वर्ग में टीम ब्लू व बालिका वर्ग में टीम ग्रीन ओवरऑल चैंपियन

Updated at : 26 Jul 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
बालक वर्ग में टीम ब्लू व बालिका वर्ग में टीम ग्रीन ओवरऑल चैंपियन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम समस्तीपुर के तत्वावधान में उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के प्रांगण में पिछले तीन दिनों से खेले जा रहे खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम समस्तीपुर के तत्वावधान में उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के प्रांगण में पिछले तीन दिनों से खेले जा रहे खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन टीम इवेंट के कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया. इसमें स्वच्छता टीम ग्रीन ने स्वच्छता टीम ब्लू को पराजित कर चैंपियन का ताज अपने नाम किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महापौर अनीता राम, उप महापौर रामबालक पासवान, नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल, नगर निगम वार्ड नंबर 29 के वार्ड पार्षद सुनील राम व वार्ड नंबर आठ के पार्षद रामबली पासवान ने संयुक्त रूप से सभी विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया. इससे पूर्व नगर आयुक्त श्री प्रज्जवल ने कहा कि सफाई और स्वास्थ्य का बहुत गहरा संबंध है. आप सभी प्रतिभागी हमारे स्वच्छता एंबेस्डर के रूप में तैयार है. जो अपने आप परोस व समाज के लोगों को व वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सहभागी होंगे. उप महापौर रामबालक पासवान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शरीर में ही ज्ञान का संचार होता है और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है. महापौर अनीता राम ने कहा कि कर्पूरी के पावन भूमि में आज बिहार का समस्तीपुर जिला खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहा है. जहां लड़के की अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन हर क्षेत्र में अव्वल है. इसलिए अपने को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ रहना बेहद जरूरी है. इससे पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ बेबी कुमारी ने सभी आगंतुक अतिथियों को बुके से सम्मानित किया. विद्यालय की संगीत शिक्षिका कीर्ति किरण व छात्रा सिमरन, अभिलाषा, मेहजवी व मुस्कान ने स्वच्छ गगन हो स्वच्छ हो धरती स्वच्छ बने ये जहान स्वच्छता गीत गाकर मौजूद अतिथि व प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सुभीत कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन लोक स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार व नगर निगम प्रबंधक मो. तहसीन रजा ने किया. इस अवसर पर रेफरी रजनीश कुमार पांडेय, शशि गुप्ता, शशिवाला, संजीव कुमार महतो, धीरज कुमार व तरुण झा ने सराहनीय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन