परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता को लेकर मिला टास्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आगामी जुलाई माह में चलने वाले परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता को लेकर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
मोहिउद्दीननगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आगामी जुलाई माह में चलने वाले परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता को लेकर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीसीएम राहुल सत्यार्थी ने की. संचालन अजय कुमार सिंह ने किया. इस दौरान बीसीएम ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में योग दंपती को सूचीबद्ध कर संपर्क करें. साथ ही, बास्केट ऑफ च्वाइस के अंतर्गत परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में समुदाय के बीच पहुंचकर जागरूक करने का निर्देश दिया. इस मौके पर चांदनी कुमारी, सुनैना कुमारी, शोभा कुमारी, कविता कुमारी, किरण कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुचिता कुमारी, पूनम कुमारी, रुबी कुमारी, रंजू कुमारी मौजूद थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए