समस्तीपुर: मां के साथ सो रही 4 साल की बच्ची को रात में उठा ले गया युवक, खेत में लहूलुहान मिली, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भीड़ से आरोपी को बचाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के ताजपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां के साथ सो रही चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. बच्ची को खेत में लहूलुहान हालत में पाया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों द्वारा आरोपी की पिटाई किए जाने की भी बात सामने आयी है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां के साथ घर के बाहर सो रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, बच्ची सोमवार की रात अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही थी. आरोप है कि रात करीब 11 बजे आरोपी बच्ची को वहां से उठाकर ले गया. कुछ देर बाद बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी.

खोजबीन के दौरान बच्ची खेत में लहूलुहान अवस्था में मिली. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. बुधवार को ग्रामीणों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. बच्ची का चिकित्सकीय उपचार कराया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी तथा सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन