Samastipur News:नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई

Updated:
विज्ञापन

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के स्थित सुभाष चौक पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:ताजपुर : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के स्थित सुभाष चौक पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया. अध्यक्षता जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्त ने की. संचालन भाजपा पूर्वी मंडल युवा मोर्च अध्यक्ष सज्जन कुमार ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप्रज्वलित कर किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अश्वमेघ देवी, एमएलसी डॉ तरुण कुमार चौधरी, भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार,युवा जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह को विधायक अश्वमेघ देवी, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष शशिधर झा, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, विवेक कुमार, अनिकेत कुमार अंशु, अरविंद पोद्दार आदि ने संबोधित किया. अश्वमेघ देवी ने नेताजी के शहादत एवं उनके वैचारिक योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नेताजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के स्वतंत्रता, स्वाभिमान और आत्मसम्मान को समर्पित था. एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि नेताजी कि शहादत ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई चेतना और निर्णायक ऊर्जा प्रदान की. जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए एक नई साहस, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रभक्ति के जीवंत मिशाल है. पूर्व प्रमुख सह वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राय ने कहा कि नेताजी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वतंत्रता संग्राम की पहचान दिलाई. धन्यवाद ज्ञापन वार्ड पार्षद दिनेश कुमार साह ने किया. मौके पर सेवानिवृत शिक्षक जय नारायण राय सुरेश साह, पूर्व मुखिया जवाहर साह, पूर्व सरपंच सुनील कुमार मालाकार, प्रदेश मंत्री मोहन मल्लिक, अशोक नायक, राजीव सूर्यवंशी, अमरनाथ साह, टुनटुन सिंह, सुमित कुमार साह, संजीव साह, संतोष दास समेत सभी मंडल अध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन