रात्रि गश्ती में चोरी की कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस थाने में जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक चोरी की कार बरामद की है. कार के सत्यापन में चोरी का खुलासा होने पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Samastipur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान में चोरी की कार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात सशस्त्र बल के साथ कोरबद्धा चौक के आगे वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे चांदनी चौक की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा अमेज कार को रोककर जांच की गई.

चालक ने अपनी पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामाटोला निवासी मनीष कुमार के रूप में बताई, लेकिन वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

सत्यापन में सामने आई चोरी की बात

संदेह होने पर पुलिस ने कार के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की और चालक के साथ वाहन को थाना ले गई. अगले दिन जिला परिवहन कार्यालय से वाहन का सत्यापन कराया गया.

जांच में पता चला कि वाहन वैशाली जिले के हसनपुर निवासी ममता कुमारी के नाम से पंजीकृत है. जब पुलिस ने वाहन स्वामिनी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनकी कार उनके घर पर सुरक्षित खड़ी है. इसके बाद पुलिस ने बरामद वाहन को चोरी का मानते हुए जब्त कर लिया.

एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा निवासी राहुल कुमार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन