दिव्यांग कोचों में चलाया गया विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : रेल प्रशासन ने दिव्यांग यात्रियों को सुविधा प्रदान करने व दिव्यांग कोचों में अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेल प्रशासन ने दिव्यांग यात्रियों को सुविधा प्रदान करने व दिव्यांग कोचों में अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया है. इस अभियान में टिकट जांच कर्मियों द्वारा दिव्यांग कोचों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगायी जायेगी. इसी क्रम में समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से प्रस्थान, गुजरने वाली ट्रेन के दिव्यांग कोचों की जांच की गयी. जांच के दौरान सामान्य यात्री जो अनाधिकृत रूप से दिव्यांग कोचों में यात्रा करते हुए पाए गये उनसे नियमनुसार निर्धारित जुर्माने की राशि ली गयी. उन्हें किसी अन्य कोच में आगे की यात्रा करने के निर्देश दिया गया. रेलवे प्रशासन द्वारा इस प्रकार के अभियान चलाये जाने की दिव्यांग यात्रियों ने सराहना की. बताया कि सामान्य यात्रियों द्वारा दिव्यांग कोच में आ जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन