पहले लॉकडाउन से ही बंद पड़ी है सीवान पैसेंजर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 11:06 PM

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के पहले दौर के बाद भी बंद ट्रेन में से कई आज भी पटरियों पर वापस नहीं लौट सकी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : कोरोना संक्रमण के पहले दौर के बाद भी बंद ट्रेन में से कई आज भी पटरियों पर वापस नहीं लौट सकी है. इसमें समस्तीपुर से सिवान के बीच में चलने वाली सिवान पैसेंजर गाड़ी भी शामिल है. लॉकडाउन के पहले दौर के बाद से ही यह ट्रेन जो बंद हुई तो आज तक इस ट्रेन की वापसी पटरी पर नहीं हो सकी है. ऐसे में यात्रियों को इस ट्रेन के परिचालन का इंतजार है. खासकर यह ट्रेन स्कूल व कोचिंग के छात्रों के लिए पश्चिम दिशा की ओर जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण थी. पूसा, ढोली आदि जगहों से पढ़ने वाले छात्र-छात्रा अपने कोचिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इसी ट्रेन से वापस घर लौटते थे. जिससे इस रूट पर दोपहर 2 बजे के बाद लोकल यात्रियों को इस ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू होने का इंतजार है. बताते चलें कि इसके अलावा फिलहाल सीतामढ़ी-सियालदाह गाड़ी भी लॉकडाउन से जो बंद हुई है वह आज तक शुरू नहीं हो सकी है. पूसा जाने के लिए अब 2:45 में रवाना होने वाली दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर ही यात्रियों की भीड़ टिकी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन