राखी से ठीक पहले बहनोई ने की बहन की हत्या, दो भाइयों की कलाई रह गई सूनी
शव की प्रतिकात्मक तस्वीर (AI जेनरेटेड)
रक्षाबंधन से दो दिन पहले अंजुला की हत्या के बाद उसके दोनों भाइयों की कलाई सूनी रह गई. छठी समारोह में पहुंचे भाइयों को बहन से राखी बंधवाने का इंतजार था, लेकिन उसकी मौत ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं.
समस्तीपुर क्राइम: जिले के मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र के चकलाल शाही में अंजुला की उसके पति द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. रक्षाबंधन से ठीक दो दिन पहले हुई इस वारदात के बाद भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार परिवार के लिए खुशियों की जगह मातम लेकर आया. हर साल बहन के हाथों राखी बंधवाने वाले उसके दोनों भाइयों की कलाई इस बार सूनी रह गई.
आपके शहर में
परिजनों के अनुसार, अंजुला ने छठी समारोह के मौके पर अपने दोनों भाइयों को घर आने के लिए बुलाया था. भाइयों को उम्मीद थी कि बहन के साथ समय बिताने के बाद रक्षाबंधन के दिन उसकी कलाई से राखी बंधवाएंगे. त्योहार के बाद दोनों भाइयों की घर लौटने की तैयारी भी थी, लेकिन इससे पहले ही अंजुला की हत्या की खबर ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं.
छठी समारोह में बुलाया था भाइयों को
परिजनों ने बताया कि अंजुला के घर छठी समारोह आयोजित था. इस मौके पर उसने अपने दोनों भाइयों को बुलाया था. भाई भी खुशी-खुशी बहन के घर पहुंचे थे. रक्षाबंधन को लेकर परिवार में तैयारियां और खुशियां थीं.
लेकिन रक्षाबंधन से दो दिन पहले हुए इस हत्याकांड ने पूरे माहौल को बदल दिया. जिस घर में बच्चे के जन्म और छठी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही देर में मातम पसर गया. बहन की हत्या की खबर से दोनों भाई गहरे सदमे में चले गए.
हर साल प्यार से बांधती थी राखी
रक्षाबंधन के दिन भाइयों की आंखों के सामने बहन की पुरानी यादें ताजा हो गईं. भाइयों ने भावुक होकर बताया कि अंजुला हर साल बड़े प्यार से उनकी कलाई पर राखी बांधती थी. इस बार भी दोनों को बहन से राखी बंधवाने का इंतजार था.
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इस बार भाइयों की कलाई पर बहन की राखी नहीं बंध सकी. जिस दिन भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार मनाया जाना था, उसी दिन परिवार बहन को खोने के गम में डूबा रहा.
रक्षाबंधन की खुशियां बनीं दर्दनाक याद
भाइयों का कहना है कि जिस घर में बहन के साथ हंसी-खुशी और राखी का त्योहार मनाने की उम्मीद थी, वहां अब उसकी यादों के साथ आंसू रह गए हैं. अंजुला की हत्या ने परिवार से एक बेटी और बहन को छीन लिया.
रक्षाबंधन का यह त्योहार अब परिवार के लिए एक दर्दनाक याद बन गया है. अंजुला की दोनों भाइयों की कलाई पर राखी तो नहीं बंधी, लेकिन उसकी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी. सूनी कलाई इस बात की गवाही देती रही कि एक बहन के चले जाने से परिवार में कितनी बड़ी कमी पैदा हो जाती है.
पति पर गोली मारकर हत्या का आरोप
विदित हो कि रक्षाबंधन से ठीक दो दिन पहले छठी समारोह के दौरान अंजुला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. परिजनों के अनुसार, उसके पति सूरज सहनी ने अंजुला को गोली मारी थी. घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.
यह भी पढे़ं:
नेपाल की बाढ़ से समस्तीपुर रेल मंडल में अलर्ट, 253 पुलों की 24 घंटे निगरानी शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए