सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, 2026 तक पूरे होंगे सभी वादे, लगेंगे बड़े उद्योग

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में मंच पर सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि अगले पांच साल केवल रोजगार पर हमारा ध्यान रहेगा. इसमें बड़े उद्योगों को 1 रुपया में जमीन और स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को 2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. समस्तीपुर को राज्य का नया इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: समस्तीपुर में सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने न्याय यात्रा और प्रगति यात्रा के दौरान जो भी वादे किए थे, उन सभी योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है. इन योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है और सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक सभी वादों को पूरी तरह जमीन पर उतारा जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम नीतीश ने बिहार को बदला- चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बीस साल पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी. गांवों में न बिजली थी, न सड़क, न पानी की सुविधा और न ही पंचायत भवन या हाई स्कूल. सीएम नीतीश कुमार ने धीरे-धीरे पूरे सिस्टम को बदला और विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया. केंद्र और बिहार सरकार ने गांवों तक बिजली पहुंचाया.

सम्राट चौधरी ने बताया कि महिलाओं की मांग पर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई. पहले बिहार में बहुत कम बिजली उपभोक्ता थे, लेकिन अब लाखों घरों तक बिजली पहुंच चुकी है. बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है. मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम के दौरान रोजगार की जरूरत सामने आई थी. इसके बाद लाखों लोगों को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आने वाले दिनों में क्या काम होगा डिप्टी सीएम ने बताया

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कई महिलाएं अब बकरी पालन, सिलाई, दुकान और अन्य छोटे व्यवसाय कर रही हैं. जो महिलाएं आगे भी स्वरोजगार जारी रखेंगी, उन्हें दो लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी. गांवों में पंचायत सरकार भवन बनाए जा रहे हैं और जिन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां अगले दो वर्षों में कॉलेज खोले जाएंगे. बिजली, पानी और सड़क की सुविधा हर गांव तक पहुंचेगी.

डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले पांच साल पूरी तरह रोजगार पर केंद्रित होंगे. इंडस्ट्री लगाने वालों को सस्ती जमीन दी जाएगी और बड़े निवेश को बढ़ावा मिलेगा. इससे लोगों को काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. बिहार में विकास की रफ्तार लगातार तेज होती रहेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 6 जिलों में येलो अलर्ट, छाएगा घना कोहरा, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन