समस्तीपुर जंक्शन से सहरसा जा रही ट्रेन में मिली 2 माह की बच्ची, आसपास कोई नहीं था मौजूद

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर जंक्शन से सहरसा जाने वाली ट्रेन में दो माह की बच्ची लावारिस हालत में मिली. आरपीएफ ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन टीम को सौंपा. फिलहाल बच्ची चाइल्ड लाइन की निगरानी में है और उसके माता-पिता की तलाश जारी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: समस्तीपुर जंक्शन से सहरसा जाने वाली सवारी ट्रेन में दो माह की बच्ची लावारिस हालत में मिली. आरपीएफ की टीम ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया. इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. फिलहाल बच्ची को चाइल्ड लाइन की निगरानी में रखा गया है. टीम उसकी स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही उसके माता-पिता की पहचान और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.

विज्ञापन

गश्ती के दौरान ट्रेन में मिली बच्ची

जानकारी के अनुसार, दिन के करीब 2 बजे गश्ती के दौरान आरपीएफ की टीम को सवारी ट्रेन में बच्ची लावारिस स्थिति में मिली. बच्ची के आसपास कोई माता-पिता या परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि रेलखंड के ही किसी स्टेशन से बच्ची को सवारी ट्रेन में छोड़ा गया होगा.

आरपीएफ पोस्ट को ट्रेन में लावारिस बच्ची मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही कुंदन कुमार, गीता कुमारी और रूही कुमारी आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गीता कुमारी बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचीं.

चाइल्ड लाइन की निगरानी में बच्ची

आरपीएफ ने बच्ची को सुरक्षित अपनी निगरानी में लिया और चाइल्ड लाइन टीम को इसकी सूचना दी. इसके बाद चाइल्ड लाइन के सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने साथ सदर अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की स्वास्थ्य जांच की.

चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों ने बताया कि इतनी कम उम्र की बच्ची को अकेला छोड़ देना गंभीर मामला है. बच्ची को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उसकी देखभाल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है. साथ ही बच्ची के माता-पिता की पहचान और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

मुंबई में अचानक बुखार और पेट दर्द के बाद 23 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन