समस्तीपुर में ई-रिक्शा पलटने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

Updated:
विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा बांध पर सोमवार को ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर परिजन को सूचना दी.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा बांध पर सोमवार को ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर परिजन को सूचना दी. एक डॉक्टर से इलाज कराने के बाद गंभीर स्थिति होने पर उसे सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

जैसे हीं परिजनों को मौत की सूचना मिली अफरा- तफरी का माहौल हो गया. उसकी पहचान जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा गांव के 45 वर्षीय विनय कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: बक्सर के बनकट गांव में डायरिया का प्रकोप, मरीजों की संख्या पचास के पार, अस्पताल के ओटी में करना पड़ा इलाज…

घटना के बाद परिजनों को दी गई सूचना

इस संबंध में पूछे जाने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया की सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की घायल होने के बाद सदर अस्पताल में मौत की सूचना मिली है. इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है. परिजनों को भी सूचना दी गई है. लाश का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: पूर्णिया में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर…मौत, राशन लाने जा रही थी दुकान…

जोरदार बाइक की टक्कर में दो घायल

इधर, दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में दो बाइक की टक्कर में सोमवार को दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के ड्रेसिंग रूम में इलाज के लिए भर्ती कराया है.

एक बाइक सवार की प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. परिजन पहुंच चुके हैं. एक घायल की पहचान लरझा घाट थाना क्षेत्र के छेछनी गांव के इंदल राम उम्र 50 वर्ष के रूप में पहचान होने की बात कही जा रही है. हालांकि, दूसरा बाइक सवार घायल कहां इलाज कर रहा है. इसकी सूचना न पुलिस को है ना अस्पताल प्रशासन को है.

 सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन