बक्सर के बनकट गांव में डायरिया का प्रकोप, मरीजों की संख्या पचास के पार, अस्पताल के ओटी में करना पड़ा इलाज…

Updated:
विज्ञापन

मरीजों का हाल चाल लेते अधिकारी

Diarrhea In Buxar: बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव में डायरिया का प्रकोप इस कदर देखने को मिला कि अनुमंडल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के ओटी में मरीजों को रखना पड़ा. सभी कक्ष में मरीज मौजूद थे, पूरा अस्पताल खचाखच भर गया था.

विज्ञापन

Diarrhea In Buxar: बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव में डायरिया का प्रकोप इस कदर देखने को मिला कि अनुमंडल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के ओटी में मरीजों को रखना पड़ा. सभी कक्ष में मरीज मौजूद थे, पूरा अस्पताल खचाखच भर गया था. शनिवार की शाम से मरीजों का पहुंचना शुरू हुआ, जो देर रात तक सिलसिला चलता रहा. मरीजों की संख्या लगभग पचास से अधिक था.

स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया, जिन्होंने देर रात मरीजों की स्थिति काबू होने तक डटे रहे. अस्पताल परिसर वेटिंग हाल, डॉक्टरों की सूची के समीप के अलावा ओटी कक्ष में व बाहर, आपातकालीन में सभी वार्ड सहित गलियारे में लगे बेड पर मरीज का इलाज हुआ.

ये भी पढ़ें: बिहार में चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के बनेंगे भवन, मनरेगा की ओर से होगा निर्माण, जानें कितने रुपए होंगे खर्च…

रात तक अस्पताल में अधिकारियों का लगा रहा तांता

बता दें कि मरीजों की संख्या व स्थितियों को देखते हुए उपाधीक्षक डाॅ गिरीश कुमार सिंह पूरे रात अस्पताल में डटे रहे. हालांकि स्थित को देखते हुए अपने आवास पर चले गए थे, लेकिन एसडीएम राकेश कुमार के पहुंचते ही, वह भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे. वहीं एंबुलेंस चालक भी पीछे नहीं रहे, शाम से लेकर रात भर बनकट गांव से अनुमंडल अस्पताल में आवागमन करते रहे.

ये भी पढ़ें: बिहार में पुराने थाने भवनों की बदलेगी सूरत, बहुमंजिला इमारत का होगा निर्माण…

मरीजों में सुधार होने पर जागरूक कर भेज जा रहा घर

सोमवार को डाॅ शिव कुमार चौधरी, डाॅ अजीत किशोर, डाॅ उपेंद्र प्रसाद, डाॅ जुनैद अख्तर अंसारी, डाॅ सुमित सौरभ सहित स्वास्थ्य कर्मी तैनात दिखे. उपाधीक्षक व प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है. मरीज में सुधार होने पर उन्हें जागरूक कर घर भेजा जा रहा है.

सोमवार को जाने वाले मरीज व उनके परिजन आपातकालीन विभाग की स्थिति देख दंग रह गए. देर रात तक सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, पीएचसी प्रभारी डॉ आरबी प्रसाद, बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय अस्पताल में डटे रहे.

एक दर्जन बच्चों की थी संख्या

सभी अधिकारी स्थिति सामान्य देख अस्पताल से निकलें. अस्पताल प्रबंधन की मानें तो लगभग 48 डायरिया के मरीज बनकट गांव से आए थे, जिसमें लगभग एक दर्जन बच्चों की संख्या है. सोमवार को पीएचसी प्रभारी डॉ आरबी प्रसाद के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें गांव के लोगों को डायरिया से बचाव संबंधित जानकारी के साथ ओआरएस वितरण किया गया. मेडिकल टीम द्वारा सभी को ओआरएस, मेंट्रोनाइजोल, जिंक, ओंडेम दिया गया. 

सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन