पेनाल्टी शूट आउट से 2-0 से विजेता बना समस्तीपुर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2025 11:39 PM

विज्ञापन

स्थानीय आरबी कॉलेज में जनौस के तत्वावधान में जारी स्व. सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला वूमेन शॉकर एकेडमी दलसिंहसराय व एकलव्य क्लब समस्तीपुर के बीच खेला गया.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : स्थानीय आरबी कॉलेज में जनौस के तत्वावधान में जारी स्व. सुरेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला वूमेन शॉकर एकेडमी दलसिंहसराय व एकलव्य क्लब समस्तीपुर के बीच खेला गया. इससे पूर्व स्व. सुरेंद्र प्रसाद यादव की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही राष्ट्रगान के बाद एडवा राज्याध्यक्ष नीलम देवी, सुलेखा कुमारी, रामाश्रय महतो, महेश कुमार, सत्यनारायण सिंह, इमाम साहेव, मनोज प्रसाद सुनील, रामदयाल भारती, संजय कुमार, उपेंद्र राय, आनंद कुमार, चंदन प्रसाद, रामसेवक राय,कुंदन पासवान, अर्जुन यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल के दौरान दोनों ही टीम ने एक गोल के लिए काफी मशक्कत किया लेकिन निराशा हाथ लगी. इसके बाद दोनों ही टीम अतिरिक्त समय में गोल करने का प्रयास किया लेकिन इसमें भी निराश होना पड़ा. जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट से विजेता एवं उपविजेता का निर्णय लिया गया. इसमें एकलव्य क्लब समस्तीपुर की टीम ने 2-0 से इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट की विजेता बनी. विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं उपहार से सम्मानित किया गया. मौके पर पर कुंदन पासवान, संजय कुमार, अर्जुन राय, विधानचंद्र, रामबाबू यादव, उत्सव जायसवाल, रामू मालाकर, अखिलेश राय, कुंदन यादव, महेंद्र सिंह, नवनीत यादव, सूरज पाठक, अरशद आलम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन