एएनएम व सीएचओ के कार्यों की समीक्षा कर दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन की अध्यक्षता में एएनएम व सीएचओ की साप्ताहिक बैठक हुई.

विज्ञापन

हसनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन की अध्यक्षता में एएनएम व सीएचओ की साप्ताहिक बैठक हुई. इसमें उनके कार्यों की समीक्षा की गई. ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, एनीमियामुक्त भारत कार्यक्रम, हेल्थ कैंप, नीति आयोग मापदंड को बढ़ाना, एनसीडी, एएनसी जांच समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. सीएचओ को कार्यों के पर्यवेक्षण व कमजोर प्रदर्शन करने वाले को चिन्हित कर बेहतर करने के लिए मोटिवेट करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार, डॉ संजय झुनझुनवाला, अंजय कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, गणेश कुमार, विक्रम कुमार, प्रदीप कुमार, महिला पर्यवेक्षिका रिचा कुमारी, सोनम कुमारी, धीरज कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन