सड़क दुघर्टना में घायल प्राध्यापक की इलाज के दौरान मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 11:41 PM
प्रोफेसर विष्णु कुमार झा का शव आने से गांव एवं परिजनों में कोहराम मच गया
सरायरंजन. प्रखंड क्षेत्र के कंकालीपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मृतक प्रोफेसर विष्णु कुमार झा का शव आने से गांव एवं परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में शव आने की सूचना पर आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जुट गई. दरवाजे पर पड़े शव को देखने वाले लोगों का भी आंख से आंसू बहने लगे. वहीं मृतक विष्णु झा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. लोगों ने मृतक के शरीर पर फूल माला देकर श्रद्धांजलि दी. बताते चलें कि मृतक सरायरंजन महाविद्यालय के गृहविज्ञान के प्राध्यापक थे. पिछले 17 जून को सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया चौक के निकट एन एच 322 पर सड़क दुघर्टना में बुरी तरह घायल हो गए थे. घायल के बाद इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई. प्राचार्य विपिन कुमार झा,डॉ.शिव कुमार झा, उपेन्द्र झा, विजय कुमार झा, दीपक महाराज,प्रो. जगन्नाथ झा, अशोक ठाकुर, श्याम कुमार झा,नरेश झा, रंजीत कुमार झा, हरिश्चंद्र झा, चन्द्र शेखर झा आदि ने शोक जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










