थैलेसीमिया से बचाव को शादी पूर्व खून जांच जरूरी : डा. श्रुति

स्थानीय आरबी कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा की अध्यक्षता विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ.
दलसिंहसराय : स्थानीय आरबी कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा की अध्यक्षता विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि सह वक्ता प्रो जवाहर लाल झा को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया. संचालन करते हुए डॉ. सुनील ने दिवस विशेष की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. विषय विशेषज्ञ डॉ. श्रुति कुमारी ने कराते हुए कहा कि जीन की खराबी थैलेसीमिया का मूल कारण है. यह बीमारी विभिन्न प्रकार की होती है. जिसमें थैलेसीमिया सबसे घातक है. शादी से पहले यदि खून की जांच करा ली जाये, तो भावी पीढ़ी को बहुत हद तक इस बीमारी से बचाया जा सकता है. डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय ने कहा कि खानपान एवं अपनी दिनचर्या में सुधार लाकर इस बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है. प्रो झा ने कहा कि यह जेनेटिक बीमारी है. सतत जांच, सतर्कता, परहेज एवं जागरूकता ही इस बीमारी के प्रभाव को कम कर सकता है. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनूप कुमार ने किया. मौके पर प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार, डॉ. प्रतिभा पटेल, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. मिथिलेश कुमार, नंदनी प्रिया, शबनम प्रिया, गोलू कुमारी, आंचल कुमारी, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




