Samastipur News:Crime News:सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की तस्वीर, पुलिस से शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के समीप शुक्रवार को उचक्कों ने एक बाइक चोरी कर ली. बाइक चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
विज्ञापन
Samastipur News:Crime News:
समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के समीप शुक्रवार को उचक्कों ने एक बाइक चोरी कर लिया. बाइक चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इसमें चोरी के बाइक के साथ आरोपित की तस्वीर भी दिख रहा है. इस संबंध में पीड़ित बाइक के मालिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव के रामभरोष मिश्रा ने नगर थाना में एक आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत की है. बताया कि शुक्रवार को ताजपुर रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के पास एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर काम कर रहा था. इस दौरान किसी ने बाइक चोरी कर लिया. घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करते आरोपित की तस्वीर मिली है. वहीं दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड 34 स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के समीप बुधवार को बदमाशों ने एक स्कार्पियो चोरी कर लिया. इस बाबत वाहन के मालिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना निवासी रत्नेश प्रसाद सिंह ने नगर थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया कि काशीपुर वार्ड 34 स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के समीप मकान है. बीते 27 अगस्त को हर दिन के तरह रात करीब साढे नौ बजे वाहन का चालक गर्ल्स हाई स्कूल चौक के समीप स्कार्पियो लगाकर अपने घर चला गया. दूसरे दिन सुबह छह बजे जब चालक गर्ल्स हाइ स्कूल के समीप आया तो देखा कि उक्त स्थल से स्काॅर्पियो गायब है. नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले में जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन