बूढ़ी गंडक का पानी पी रहे बछौली के लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2025 11:56 PM
प्रखंड की बछौली पंचायत के वार्ड चार सोनसा में नल-जल सेवा बंद है. इसके कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
खानपुर : प्रखंड की बछौली पंचायत के वार्ड चार सोनसा में नल-जल सेवा बंद है. इसके कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का बताना है कि बिजली विभाग द्वारा बिल जमा नहीं कराने पर नल- जल का लाइन बाधित कर दिया गया है. इससे करीब तीन सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है. इसके कारण दर्जनों लोग बूढ़ी गंडक नदी से बाल्टी में पानी लाकर पीने को विवश हैं. घर का सारा कामकाज व खाना बनाने तक इसी पानी पर निर्भर है. इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय मुखिया विनोद कुमार ने बताया कि मार्च 2023 से नल-जल सेवा पंचायती राज विभाग से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया. लेकिन, पीएचईडी द्वारा बिजली कनेक्शन का विद्युत विपत्र जमा नहीं कराया गया. यहां का बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा काट दिया गया है. वरीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के उजियारपुर कार्य प्रमंडल के एसडीओ ने फोन पर बताया कि बिजली बिल और नल जल के अनुरक्षक का वेतन पंचायती राज विभाग को ही देना है. पीएचईडी सिर्फ मरम्मत का काम ही देखती है. खानपुर के बीडीओ विजय चंद्रा ने बताया कि जल्द ही सुविधा सुविधा बहाल करा दिया जाएगा. बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकाल लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










