यात्रियों के लिए बड़ी खबर, पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ी
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. यह ट्रेन अब 17 अक्टूबर तक सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध रहेगी.
समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच संचालित 03215/03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर तक सप्ताह में पांच दिन परिचालित की जायेगी.
बुधवार और शनिवार को नहीं चलेगी 03216
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिनों में किया जायेगा.
वहीं, ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जायेगा.
ठहराव, समय और मार्ग में बदलाव नहीं
पूर्व मध्य रेल के अनुसार, परिचालन अवधि बढ़ाये जाने के बावजूद इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय और मार्ग में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. ट्रेन पूर्व निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही परिचालित होगी.
यह भी पढ़ें
कुलदीप मार्केट में भीषण आग, मोबाइल दुकान और गिफ्ट गोदाम जलकर राख, 10 लाख का नुकसान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए