रक्सौल से जयनगर के बीच चलेगी नयी डेमू सवारी गाड़ी

Updated at : 18 Jan 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
रक्सौल से जयनगर के बीच चलेगी नयी डेमू सवारी गाड़ी

रक्सौल से जयनगर के बीच नयी डेमू सवारी गाड़ी चल सकती है. इसे चलाने के लिए प्रस्ताव शामिल हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर : रक्सौल से जयनगर के बीच नयी डेमू सवारी गाड़ी चल सकती है. इसे चलाने के लिए प्रस्ताव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रक्सौल से यह ट्रेन 19.35 में रक्सौल से खुलेगी और 10.20 में रक्सौल आएगी. इसके अलावा ट्रेन का ठहराव घोड़ासहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, दरभंगा, सकरी, पंडौल, मधुबनी, राजनगर, जय नगर दिया गया है. जयनगर से यह ट्रेन 3.10 सुबह में आयेगी और 3:35 सुबह में रवाना होगी. यह ट्रेन रोजाना चलेगी. जानकारी के अनुसार 26 जनवरी से यह ट्रेन नियमित रूप से परिचालित हो सकती है. इससे पहले 25 जनवरी को इसका उद्घाटन भी संभावित है. दूसरी ओर इस ट्रेन के कारण 15528 जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस जयनगर सुबह 4:10 की जगह 3:55 बजे पहुंचेगी. फिलहाल दोनों ट्रेन के समय सारणी में बदलाव उद्घाटन के बाद होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन